Monday, June 1, 2026

साईं सेवक योजना - Eligibility and Application

साईं सेवक योजना क्या है, कैसे आवेदन करें, पात्रता, नियम और पूरी जानकारी

Shri Saibaba Sansthan Trust द्वारा संचालित साईं सेवक योजना उन भक्तों के लिए है जो शिरडी साईं बाबा के सानिध्य में कुछ दिन रहकर उनकी सेवा करना चाहते हैं।  शिरडी के विभिन्न विभागों (जैसेकि  साईं मंदिर परिसर, साईं प्रसादालय, अस्पताल, सुरक्षा विभाग इत्यादि) में सेवा दी जा सकती है, उनमें से  किसी भी सेवा के लिए आपको चुना जा सकता है। 

Sai Sevak Yojana application


साईं सेवक योजना क्या है? 

साईं सेवक योजना एक आधिकारिक सेवा कार्यक्रम है, जिसमें 21 लोगों का समूह 7 दिनों तक शिरडी में मंदिर, प्रसादालय और अस्पतालों में सेवा करता है।

इस योजना का संचालन शिरडी साईं संस्थान द्वारा किया जाता है और इसमें रहने व भोजन की सुविधा मुफ्त दी जाती है।

साईं सेवक योजना का उद्देश्य

  • भक्तों को सेवा के माध्यम से साईं बाबा से जोड़ना और लम्बे समय से साई भक्तों की इच्छा भी थी की वो साईं मंदिर में किसी न किसी रूप से सेवा दें, तो यह एक बढ़िया तरीका है। 
  • साईं समाधि मंदिर व्यवस्था में सहयोग
  • साईं प्रसादालय और अस्पतालों में सहायता
  • सेवा भाव और अनुशासन को बढ़ावा देना। साईं बाबा ने हमेशा ही सेवा धर्म के लिए प्रेरित किया है। 

साईं सेवक योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • 21 सदस्यों का ग्रुप अनिवार्य। 
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी (शायद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी submit करना पड़े )
  • पुलिस वेरिफिकेशन / चरित्र प्रमाण पत्र 

ये सब तो कई लोगो द्वारा सुना और कई प्लेटफार्म पे पढ़ने के बाद पता चला है, जब आप खुद रजिस्ट्रेशन करेंगे तब जाके पूरा डिटेल मिलेगा कि कैसे आगे बढ़ना है। 

सेवा की अवधि (Duration)

  • कुल समय: 7 दिन
  • चक्र: मंगलवार से सोमवार

सेवा कहां करनी होती है?

  • 1. प्रसादालय - भोजन परोसना, सब्जी काटना, रसोई में सहायता इत्यादि।
  • 2. मंदिर परिसर - भीड़ प्रबंधन, भक्तों को मार्गदर्शन इत्यादि।
  • 3. अस्पताल - मरीजों की सहायता, मार्गदर्शन देना इत्यादि।

सेवा के दौरान नियम

  • धूम्रपान, तंबाकू, मांसाहार वर्जित है।
  • पैसे या दक्षिणा लेना मना है।
  • विनम्र व्यवहार अनिवार्य
  • ड्रेस कोड (संस्थान के अनुसार)

मिलने वाली सुविधाएं

  • मुफ्त आवास (साईं आश्रम)
  • चाय , भोजन और अन्य बेसिक सुविधाएं 
  • सेवा पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र


साईं सेवक बनने के लिए application procedure:

  • साईं सेवक योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होता है। 
  • साईं संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट "https://sai.org.in/"पर जाएं। 
  • "Online services" tab पर जाकर, वहां पर “Sai Sevak Scheme” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन का process पूरा करें।
  • हर जरूरी जानकारी को (including आधार कार्ड details) अच्छे से भरें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आगे की प्रक्रिया आपके फ़ोन नंबर अथवा email ID पर ही आएगी। 
  • असंख्य साईं भक्तों ने पहले से ही रजिस्ट्रेशन करके रखा हुआ इसलिए लम्बी वेटिंग लिस्ट हो सकती है और आपके ग्रुप का नंबर आने में महीनों का समय भी लग सकता है।  इसलिए संयम रखें।  
  • एप्लीकेशन रिजेक्ट न हो इसलिए हर जानकारी अच्छे से अपलोड करें।


FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Question: क्या साईं सेवक योजना में अकेले आवेदन कर सकते हैं?

Answer: नहीं, केवल 21 लोगों के ग्रुप के साथ ही आवेदन किया जा सकता है।

Question: सेवा कितने दिनों की होती है?

Answer: यह सेवा कुल 7 दिनों की होती है (मंगलवार से सोमवार)।

Question: क्या रहने और खाने की सुविधा मिलती है?

Answer: हाँ, साईं संस्थान द्वारा मुफ्त आवास और भोजन दिया जाता है।

Question: क्या कोई शुल्क देना होता है?

Answer: नहीं, यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है।

Question: क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

Answer: हाँ, महिलाएं भी समान रूप से इस योजना में भाग ले सकती हैं।

साईं सेवक योजना केवल सेवा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है। जब आप किसी अजनबी भक्त की मदद करते हैं, तो वही साईं बाबा की सच्ची सेवा बन जाती है।

अगर आपके मन में भी सेवा की भावना है, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है — दर्शन से आगे बढ़कर सेवा का मार्ग अपनाने का।

0 Comments: