Wednesday, September 2, 2026

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान lyrics - Hanuman Ansh movie

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई lyrics - Hanuman Ansh movie

“मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” Hanuman Ansh फिल्म का एक भावपूर्ण भक्तिगीत है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति से प्रेरित आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाती है। इस भजन में भक्त अपने जीवन की नैया पूरी तरह हनुमान जी के भरोसे छोड़ देने का भाव व्यक्त करता है। इस गीत को दृष्टिबाधित बुंदेली लोकगायक सुनील लोधी ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ दी है।

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान lyrics - hanuman ansh


मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई Lyrics

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई,

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई।  


अरे काहे की बा नाव बनाई काहे की पतवार।

हां काहे की बा नाव बनाई काहे की पतवार।

रामा काहे की लगा दई जंजीर सागर में नैया डार दई।

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई।


अरे राम नाम की नाव बनाई भगति की पतवार।

हां राम नाम की नाव बनाई भगति की पतवार।

रामा ज्ञान की लगा दई जंजीर सागर में नैया डार दई।

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई।


अरे कौन सखी बा में बैठन हारी कौना पार लगाएं।

हां कौन सखी बा में बैठन हारी कौना पार लगाएं।

रामा कोहे खेवनहार सागर में नैया डार दई।

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई।


अरे सीता सखी बा में बैठन हारी, रामा पार लगाएं।

हां सीता सखी बा में बैठन हारी, रामा पार लगाएं।

रामा हनमत खेवनहार सागर में नैया डार दई।

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई।

सागर में नैया डार दई,सागर में नैया डार दई।


यह भी देखें - श्री हनुमान चालीसा lyrics in हिंदी with mp3

जय श्री राम, जय हनुमान!

0 Comments: