Sunday, March 12, 2023

साईं दिगंबर साईं पयम्बर lyrics with mp3 - मेरे साईं सीरियल song

साईं दिगंबर साईं पयम्बर lyrics with mp3 - मेरे साईं सीरियल song

sai digambar lyrics



Play 👇 Mere Sai serial song - "साईं दिगंबर साईं पयम्बर" here.


साईं दिगंबर साईं पयम्बर, साईं तीर्थ महान,

मानव देह में ईश स्वयं हैं, साईनाथ भगवान। 


जब जब छाये अज्ञान घटाए, तब तब साईं आए। 

साईं राम कभी, साईं श्याम अब साईंनाथ कहलाये। 


बिगड़ी सवारे विघ्न निवारे, बिगड़ी सवारे विघ्न निवारे,

साईं करे कल्याण। 

साईं दिगंबर साईं पयम्बर, साईं तीर्थ महान। 


प्रभु मेरे साईं करुणा सागर जिसका ना कोई छोर,

धर्म-धर्म को प्रीत से बांधे साईं है वही डोर। 

सबका मालिक एक अलौकिक, सबका मालिक एक अलौकिक,

साईं कहे विधान। 


साईं धरा और साईं गगन है, आत्मज्ञान में साईं मगन है। 

दर से कोई जाये ना खाली, मेरे साईं का वचन है। 


नाम चिरंतन नित्य निरंजन, नाम चिरंतन नित्य निरंजन, 

साईं हरे अज्ञान। 

साईं दिगंबर साईं पयम्बर, साईं तीर्थ महान। 

मानव देह में ईश स्वयं हैं, साईनाथ भगवान। 


साईं मेरे साईं साईं, साईं मेरे साईं साईं। 

साईं मेरे साईं साईं, साईं मेरे साईं साईं। 


यह भी सुनें - मेरे साईं सीरियल Title song with lyrics and mp3.

0 Comments: