Thursday, June 18, 2020

साईं राम साईं श्याम साईं भगवान - भजन Lyrics and mp3

साईं राम साईं श्याम साईं भगवान - भजन lyrics and mp3

sai ram sai shyam sai bhagwan lyrics hindi
साईं राम साईं श्याम साईं भगवान भजन



ॐ साईं राम, ॐ साईं श्याम, ॐ साईं भगवान्।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।
करुणा के सागर दया निधान,
शिरडी के दाता सबसे महान।


Play 👇 साईं भजन "साईं राम साईं शाम साईं भगवान" here.



साई चरण की धुल को माथे जो लगाओगे,
पुण्य चरों धाम का शिरडी में ही पाओगे।
होगा तुम्हारा वहीँ कल्याण,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

कोई शहंशाह उनको कहे शिवका ही तो रूप हैं,
छाया हैं वह धर्म की कर्म की वह धुप हैं
पढ़ते जो आये हैं वेद पुराण
शिरडी के दाता सबसे महान

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

मानवता के साई रवि दया के साई चाँद हैं
साँची प्रेम डोर से रहे वो सबको बांधे हैं
मंदिर मस्जिद एक सामान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

सबको समझते वो एक सा राजा हो या रंक हो,
भेद और भाव के मिटा रहे कलंक को।
सबको समझते निज संतान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साई के द्वार हर घडी सत्य की बरखा हो रही,
झूठे इस जहान के पाप काले धो रही।
करते है शंका का समाधान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

दर रहित कशिश भरी साई से निर्मल प्रीत लो,
दुश्मनी जो कर रहे उनके दिल भी जीत लो।
सबपे चलाते प्रेम के बाण,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साई हमें सीखा रहे सबका मालिक एक है,
एक सी नज़र से वो रहे सभी को देख हैं।
करते न सहते जो अभिमान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साई के द्वार शीश धर दो घडी जो सो गए,
नफरतों के नाग भी विष रहित वो हो गए।
हर एक मुश्किल करते आसान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साई के दर असर होता हर दिली फ़रियाद का,
बे-औलाद पा गए सुख वहां औलाद का।
बेजान भी वहां पा गए जान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

दूर अँधेरे कर रही साई भजन की रोशनी,
रोग सोग हर रही साई नाम संजीवनी।
श्रद्धा सबुरी का देते है दान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साफ़ शुद्ध होती है जिन दिलो की भावना,
पूरी होती उनकी ही साई के द्वार कामना।
कष्ट मिटाते कष्ट निदान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साई की धुनि से कभी तुम भभूत ले भी लो,
हर बला से लड़ने की दैवी शक्ति ले भी लो।
जग में बढ़ाते भक्तों की शान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

आस्था में भीग के साई को जो पुकारते,
साई खिवैया बनके ही उन की नैया तारते।
मन की दशा वो लेते है जान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

चमत्कार साई बाबा ने जब निराले थे किये,
दिव्य अनोखे पानी से जल गए थे सब दिए।
पल में किया चूर था अभिमान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

जिन क्रूर दुष्टों ने डर दिलो में भर दिया,
सीधे सादे संत ने सही मार्ग उनको दिखा दिया।
दया धर्म का वो देते है ज्ञान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साई के द्वार जो झुके मैल मन का साफ़ कर,
कसूर सबके साई ने माफ़ किये उनको अपनाकर।
कहता तभी है सारा जहान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

दुनिया भर की नेमते साई जी के पास है,
मांग ले जो है मांगना फिर क्यों इतना उदास है।
सबको ही सुख का देंगे वरदान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

निश्चय वृक्ष को यहाँ फलते हम ने देखा है,
खोटे सिक्को को भी तो चलते हमने देखा है।
श्रद्धा का देते सदा वरदान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

मीठी वाणी का सदा रस यहाँ से मांगिये,
कीर्ति और सम्मान संग यश यहाँ से मांगिये।
विनती वो लेते भक्तों की मान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं जी से योग का कुछ तो ज्ञान लीजिये,
आत्मा को सत्य की कुछ खुराक दीजिये।
घर बैठे पाओगे तुम भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं के द्वार मिल गयी जिनको साँची नौकरी,
साईं दया से उनकी तो सात पुश्तें तर गईं।
देते अलौकिक खुशियों का दान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

जिस किसी ने साईं का जाप दिल से कर लिया,
रहमतों से उसने ही अपने घर को भर लिया।
रहने न देते दुःख का निशान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

अल्लाह इशू सतगुरु प्रभु के तीनो रूप हैं,
तीनो को मिला बना साईं का ये स्वरुप है।
पूजा जिनकी करता जहान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

दूर कर लो मन से तुम पहले ये दुर्भावना,
पररत तुंहारी जो सच्ची हो पूर्ण होगी कामना।
छल बल लेते हैं पहचान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं सुधा से अंत हो पाप और संताप का,
साईं ने ही सीखा दिया गुर है पश्चाताप का।
अज्ञानी को देते है ज्ञान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

निंदा द्वेष तज के जो साईं शरण में आ गए,
करुणा और सद्भाव का आनंद वो ही पा गए।
सच्चाई पे है कुर्बान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

प्रेम अश्रु जो बहा साईं चरण को धोएगा,
उसके जीवन का जहर पल में अमृत होयेगा।
कांटो को करते पुष्प समान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

जिस भी देह को प्राण दे साईं का नाद पाएंगे,
छोड़ उसे यमराज भी ख़ाली लौट जायेंगे।
पलटे विधिना का भी विधान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

जहाँ जड़े इंसान ही काटते इंसान की,
जरूरत है वहां बड़ी साईं के पावन ज्ञान की।
नेकी से रोके बदी का तूफ़ान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

कहता हमको शिरडी का कण कण ये पुकार के,
साईं का प्यार पाना तो बीज बो लो प्यार के।
प्यार का दूजा नाम भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

देख कर दुखियों को जिनके दिल पिघल गए,
उनको दया के रूप में साईं बाबा मिल गए।
सबको बुलाते वो दयावान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

धोखा जो दोगे साईं को खुद ही धोखा खाओगे,
लोक और परलोक में कहीं न बख्शे जाओगे।
मैं ही नहीं ये कहता जहान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं जिनको प्यारे हैं वो दीवाने साईं के,
उनके लिए ही खुल गए दिव्य ख़ज़ाने साईं के।
वो नित करते यही गुणगान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं शाम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

जब कहीं निर्दोष मन साईं को ही बुलाएँगे,
छोड़ शिरडी पल में ही साईं दौड़े आएंगे,
दुःख हर लेंगे दया के निधान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

साईं राम साईं श्याम साईं भगवान,
शिरडी के दाता सबसे महान।

0 Comments: