Tuesday, September 28, 2021

माँ महागौरी मंत्र और आरती Lyrics in हिंदी with mp3

माँ महागौरी मंत्र और आरती Lyrics in हिंदी with mp3

नवरात्री के आठवे दिन माँ दुर्गा के अष्टम रूप माँ महागौरी की पूजा की जाती है। माँ महागौरी का स्वरुप श्वेत होता है, उनके वस्त्र, आभूषण और वाहन वृषभ सब सफ़ेद रंग के होते हैं इसलिए इन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। माँ की चार भुजाये हैं। एक हाथ में डमरू, एक हाथ में त्रिशूल, एक हाथ अभय मुद्रा और एक हाथ वरमुद्रा में है। माँ महागौरी सफलता की राह दिखती हैं और स्त्रियों को हमेशा सौभाग्यशाली रहने का वरदान देती हैं।

maa mahagauri aarti lyrics hindi




माँ महागौरी मंत्र -

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः, महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।


Play 👇 माँ महागौरी मंत्र और आरती


माँ महागौरी की आरती lyrics

जय महागौरी माता, ॐ जय श्यामा गौरी | 

तुमको निशिदिन ध्यावत , हरी ब्रह्मा शिवरी || 


ॐ जय महागौरी मैया | 


जय महागौरी जगत की माया, जया उमा भवानी जय महामाया।

हरिद्वार कनखल के पासा, महागौरी तेरा वहां निवासा।

महागौरी तेरा वहां निवासा, महागौरी तेरा वहां निवासा।


चंद्रकली ओर ममता अंबे, जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।

भीमा देवी विमला माता, कौशिकी देवी जग विख्याता।

कौशिकी देवी जग विख्याता, कौशिकी देवी जग विख्याता।


हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा, महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया, उसी धुएं ने रूप काली बनाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया, उसी धुएं ने रूप काली बनाया।


बना धर्म सिंह जो सवारी में आया, तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया, शरण आनेवाले का संकट मिटाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया, शरण आनेवाले का संकट मिटाया।


शनिवार को तेरी पूजा जो करता, मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो, महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो, महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।


जय माँ महागौरी मैया।


माँ महागौरी जी की आरती , जो कोई नर गाता ,

उर आनंद समाता, पाप उतर जाता।


जय माँ महागौरी।


ॐ जय महागौरी माता, मैया जय महागौरी माता।

कहत सदानंद स्वामी, ऋद्धि सिद्धि पावे।


जय महागौरी माता।


यह भी देखें, नवरात्री के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की आरती

0 Comments: