Wednesday, September 8, 2021

जय गणेश जय गणेश देवा - श्री गणेश आरती lyrics in Hindi

श्री गणेश आरती - जय गणेश देवा lyrics हिंदी में (with mp3)

"जय गणेश जय गणेश देवा" यह श्री गणेश की लोकप्रिय आरतियों में से एक है। यहां गणेश की कई तरह से स्तुति की जाती है और उनकी विशेषताओं के उल्लेख के साथ उनकी जयकार भी की जाती है।

jai ganesh aarti lyrics


Also listen गणेश आरती "सुखकर्ता दुखहर्ता".

श्री गणेश आरती - जय गणेश देवा lyrics and mp3


Play 👇 Shree Ganesha Aarti - "जय गणेश, जय गणेश देवा "


जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।


एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,

माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा।।


जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।


अंधे को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।


जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।


ॐ गं गणपतये नमः॥ ॐ हेरम्ब गणपतये नमः॥

0 Comments: