Friday, February 26, 2021

साईं धुन mp3 and lyrics (Collection)

साईं धुन mp3 and lyrics (Collection)

साईं धुन की आध्यात्मिक ध्वनि में परिवर्तनकारी शक्ति है। प्रतिदिन साईं धुन सुनें और अपने अध्यात्म को और ऊर्जा प्रदान करें। इस पोस्ट में अलग अलग तरह के साईं धुन को सम्मिलित किया गया है जैसे की "ॐ साईं राम", "जय जय साईं राम" etc. इस पोस्ट को भविष्य में update भी किया जाता रहेगा।

om sai ram dhun mp3



1. साईं धुन by जगजीत सिंह

साईं धुन "जय जय साईं राम साईं राम साईं राम" गायक जगजीत सिंह की आवाज़ में।


Play 👇 Sai Dhun "Jai Jai Sai Ram" here.



2. साईं धुन "ॐ साईं राम हरे हरे कृष्णा हरे हरे राम"

Chanting of साईं धुन "ॐ साईं राम हरे हरे कृष्णा हरे हरे राम"


Play 👇 Sai Dhun "Om Sai Ram Hare hare Krishna Hare hare Ram" here.



3. साईं धुन "ॐ साई नमो नमः" by सुरेश वाडकर

Sai dhun chanting in the voice of Suresh Wadkar. Lyrics नीचे दिए गए हैं।.

ॐ साई नमो नम,

श्री साईं नमो नमः,

जय जय साईं नमो नमः,

सद्गुरु साईं नमो नमः।


Play 👇 Sai Dhun "ॐ साई नमो नम" here.



4. साईं धुन "ॐ श्री साईंनाथाय नमः"

ॐ श्री साईनाथाय नमः - यह धुन आमतौर पर शिरडी समाधि मंदिर में बजता रहता है।


Play 👇 Sai Dhun "ॐ श्री साईंनाथाय नमः" here.



5. ॐ साईं राम धुन by चरण जी

साईं धुन "ॐ साईं राम" गायक चरण जी की आवाज़ में।


Play 👇 Sai Dhun "Om Sai Ram dhun" here.




साईं धुन "ॐ साईं राम" lyrics in हिंदी

ॐ साईं राम ॐ साईं राम ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम

ॐ साईं राम ॐ साईं राम


झूठे हैं सब रिश्ते नाते, झूठे हैं सब रिश्ते नाते, साँचा तेरा नाम।

श्रद्धा सबुरी साईं बाबा दया करो भगवान।

चरणों में तेरे पुष्प चढ़ाऊँ, माथे तेरे कुमकुम लगाऊं,

बाबा तुझको चोला पहनाऊं, सर पे तेरे छतर झुलाऊं।

चन्दन का मैं तिलक लगाऊं, चन्दन का मैं तिलक लगाऊं,

तेरे आँगन फिर मैं गाउँ।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २

साईं राम साईं राम जय जय साईं राम - २


हर पल तुझको दिल में बसाऊं, तेरा ही गान गाउँ,

सुबह सवेरे आँखें खोलू, तेरी मूरत ही मैं पाऊं।

दोनों हाथ जोड़ के साईं, नमन करुँ और शीश झुकाऊं,

तेरे दिए इस जीवन का, तेरे दिए इस जीवन का,

हर एक पल मैं ऐसे बिताऊं।

सेवा भाव से जीवन जी के, साईं चरणों में मैं बस जाऊं।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २


चरणों में तेरे चारों धाम, चरणों में तेरे चारों धाम,

कृपा करो घनश्याम।

दर पे तेरे जो भी आए, झोली कोई न खाली जाये,

कर दो मेरी मुराद ये पूरी, रह जाए न अब कोई दूरी।

तन मन धन सब अर्पण करके, तन मन धन सब अर्पण करके,

तुझको करूं प्रणाम।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २


साईं दुःखहर्ता साईं सुखदाता, साईं दुःखहर्ता साईं सुखदाता,

रोम रोम में बसता विधाता, कृष्ण कहो या राम।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २

साईं राम साईं राम जय जय साईं राम - २


साईं जी की प्रतिमा घर में लाओ, साईं जी की प्रतिमा घर में लाओ,

अपने सारे दुःख दर्द मिटाओ, साईं चरणों का ध्यान लगाओ,

ग्यारह वचन ये फिर दोहराओ।

श्रद्धा भक्ति से साईं को रिझाओ, श्रद्धा भक्ति से साईं को रिझाओ,

प्रेम से फिर सब मिलके गाओ।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २


साईं जी की धुन में डूबा रहूं मैं, साईं जी की धुन में डूबा रहूं मैं,

रोम रोम से पूजा करूँ मैं, मुझमें समाओ श्याम।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २

साईं राम साईं राम जय जय साईं राम - २


श्रद्धा के बल पर चलते जाओ, श्रद्धा के बल पर चलते जाओ,

साईं जी को प्रेम से गले लगाओ, शिर्डी जाओ ध्यान लगाओ,

साईं जी के चरणों में मिलके गाओ।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २


कर्मों का है खेल ये सारा, कर्मों का है खेल ये सारा,

कहाँ कहाँ मैं भटका मारा, बाबा तूने दिया सहारा,

तेरी महिमा क्यूं न गाउँ।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २

साईं राम साईं राम जय जय साईं राम - २


युगों युगों से प्यास है ऐसी, युगों युगों से प्यास है ऐसी,

सीप को बूँद की आस हो जैसी।

कैसे मिलूं मैं कैसे पाऊं, तेरे सुमन में सुगंध बन जाऊं।

तड़प-तड़प कर दिल ये हारा, तड़प-तड़प कर दिल ये हारा,

साईं बाबा दे दो सहारा।

दर पे तेरे कब से बैठा, अब तो मुझे पहचान।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २


अंखियन मूँद के कब से बैठा, अंखियन मूँद के कब से बैठा,

दर्शन दो भगवान।

जनम जनम से बिछड़ा हुआ मैं, जनम जनम से बिछड़ा हुआ मैं,

भटक भटक कर पिछड़ा हुआ मैं।

मन मंदिर में आओ साईं, प्रेम की ज्योत जगाओ साईं।

साईं बाबा मेरे प्यारे, साईं बाबा मेरे प्यारे,

ये जीवन अब तेरे सहारे, सेवक तेरा तुझको पुकारे,

आन मिलो भगवान।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २

साईं राम साईं राम जय जय साईं राम - २


मेरे दिल की धड़कन तू ही, मेरे दिल की धड़कन तू ही,

तुझमे बसी मेरी जान।

कृष्ण तू ही तू ही राम, कृष्ण तू ही तू ही राम,

ईश्वर अल्लाह ये सारे नाम, प्रेम की है पहचान।

ॐ साईं राम ॐ साईं राम

साईं राम साईं श्याम साईं श्याम साईं राम - २

0 Comments: