Thursday, December 31, 2020

राम नवमी song lyrics, mp3 मेरे साईं सीरियल-आज हरे से मिला है रंग केसरिया

राम नवमी song lyrics and mp3 from मेरे साईं सीरियल-आज हरे से मिला है रंग केसरिया

आज हरे से मिला है रंग केसरिया - ये गीत मेरे साईं सीरियल में राम नवमी और उर्स ये दोनों त्यौहार जब एक साथ मनाये जाते हैं तब फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स और mp3 song दोनों ही नीचे दिए गए हैं।

ram navami song lyrics mp3 mere sai


Ram Navami song lyrics - आज हरे से मिला है रंग केसरिया


Play 👇 Mere Sai serial song "आज हरे से मिला है रंग केसरिया" here.

गूंजे राम नाम सारी नगरिया रे, गूंजे राम नाम शिर्डी नगरिया,

गूंजे राम नाम सारी नगरिया रे, गूंजे राम नाम शिर्डी नगरिया-2

आज हरे से मिला है रंग केसरिया, रंग केसरिया, रंग केसरिया।

आज हरे से मिला है रंग केसरिया, रंग केसरिया, रंग केसरिया।


मेरे साईं का नेक नज़रिया, देखो साईं का नेक नज़रिया,

आज हरे से मिला है रंग, हरे से मिला है रंग केसरिया, रंग केसरिया।


साईं बाबा quotes in हिंदी from Mere Sai Serial (dialogues)


जन्मोत्सव है राम प्रभु का दिन ये पावन मंगल है,

आज यहाँ है उर्स अली का आज बड़ा ये संकल है।

नाचे गगन में दिव्य ध्वजाएं, नाचे गगन में दिव्य ध्वजाएं,

चन्दन का ये थाल सजाएँ, चन्दन का ये थाल सजाएँ।

मिल के चढ़ाये चदरिया रे, चलो मिल के चढ़ाये चदरिया,

आज हरे से मिला है रंग केसरिया, हरे से मिला है रंग केसरिया।


होता है वो एक ही मालिक अर्ज़ करो या अज़ान,

राह नेक हो मन में एक हो, गीता पढ़ो या कुरान।

सच्चे मन से चलता जाए, एक ही धाम पे है पहुचाये,

ले ले चाहे कोई भी डगरिया रे, ले ले चाहे कोई भी डगरिया,

आज हरे से मिला है रंग केसरिया, आज हरे से मिला है रंग केसरिया।


साईं बाबा Status हिंदी for Whatsapp


बन्धु भाव की सीख अलौकिक साईं ने दिखलाई,

आप सदारी के चन्दन से महके मस्जिदमाई, हो महके मस्जिदमाई, महके मस्जिदमाई।

मानवता की ज्योत जलाये, मेलजोल का उर्स मनाये,

लीला रचते हैं साईं सावरिया रे, लीला रचते हैं साईं सावरिया,

आज हरे से मिला है रंग केसरिया, रंग केसरिया, रंग केसरिया, रंग केसरिया।


एक दूजे में एक को देखो नमन करो या सलाम,

भेद नहीं है कोई ज़रा भी मौला करो या राम,

आत्मराम से जो है मिलाये, नूर अली का भी दिखलाये,

हटे भेदों की सारी बजरिया रे, हटे भेदों की सारी बजरिया,

आज हरे से मिला है रंग केसरिया, रंग केसरिया, आज हरे से मिला है रंग केसरिया।


ॐ साईं ॐ साईं ॐ साईं ॐ साईं ॐ साईं ॐ साईं ॐ।

1 comment: